अपनी क्षमताओं को जगाओ – Wake up your Potential

क्षमताओं Potential

अपनी क्षमताओं को जगाओ

Wake Up Your Potential

२०२० अब ख़त्म हो चूका है।

नये साल में आपको अपने आप से दो सवाल पूछने है।

पीछले साल आप कितने सफल रहे ?

नये साल में क्या आपको ज्यादा सफलताकी जरुरत है ?

पीछले साल अगर आप सफलता के मापदंड पर सौ तक पहुंच सकते थे पर दस तक ही पहुंचे है फिर भी खुश है सिर्फ यह सोचकर की सामनेवाला पाँच पर ही है तो आप बहोत बड़ी गलती कर रहे है।

क्योंकि फर्क इससे नहीं पड़ता है की आप कितने सफल है लेकिन फर्क इससे पड़ता है की आप जीतने सफल होने चाहिए थे इतने सफल है या नहीं ?

सर्वश्रेष्ठ तक पहुँचनेकी हमारी क्षमता का इस्तेमाल करना हमें सीखना होगा।

आपको यह सुनके हैरानी होगी की All Life Forms Strive to the Max of Potential except Humanbeings.

इन्सान को छोड़कर सारी प्रजातियाँ अपनी महत्तम क्षमताओं तक पहोंचती है।

 How tall a tree grow ?

एक पेड़ कितना ऊँचा जा सकता है ?

As tall as it possibly can.

जीतना ऊँचा जा सकता है, उतना जाता है।

आपने कभी ऐसा नहीं सूना की ऐक पेड़ जीतना ऊंचा जा सकता था उससे आधा ही ऊँचा गया।

उसकी शाखाए उतनी ही दूर तक जाती है जहाँ तक जा सकती है।  उसकी शाखाओमे उतने पत्ते आते है जहाँ तक आ सकते है। वो इतने फल पैदा कर सकता है जीतना वो कर सकता है।

अब आप अपने आप से पूछिए…

क्या आप आजतक अपनी Maximum Limit तक हरक्षेत्रमें पहुंच पाये है ?

 

तो आज तय करें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है की आप क्या काम करते है ? आपका Business क्या है ? लेकिन आप जो भी करते हैं अपनी क्षमताओंका महत्तम उपयोग करके अपने क्षेत्रमें टॉप टेन में रहिये।

अगर आप चायवाले है तो आपके ठेले पर चाय पिनेवालोकी लाइन लगनी चाहिये।

अगर आप एक Tailor है तो आपके टक्कर का टेलर दूसरा नहीं होना चाहिये आपके शहर में। शादी के मौसममें Suit शेरवानी सीलाने आपकी दूकान पे लाइन लगानी चाहिये।

तुम जिस भी Profession में रहो Maximum तक पहुंचने का प्रयास करो।

क्योंकि इसी प्रयासमें तुम अपनी सारी क्षमताओं को जगाओगे और श्रेष्ठतम बनोगे।

नये साल में हमें कुछ नया करना है। क्योंकि हम रोबोट नहीं है जो पीछले साल कीया वो ही रीपीट करते रहेंगे।  हम जो Life जीये है वो ही जीना नहीं चाहते है।

तो आज ही हम निर्णय करते है कुछ नया करनेका।  क्योंकि ऐसा करनेकी क्षमता हम में है।

याद रखे लोग क्षमताओं के अभाव से पीछे नहीं रह जाते है पर निर्णय लेनेकी क्षमताओं के अभाव से पीछे रह जाते है। हममें क्षमतााऐ भरपूर है। लेकिन निर्णय नहीं ले पाते है।

कोई भी निर्णय ले लीजिये और अपनी क्षमताओं से इसे सही साबित करके दिखाईए।

There is never a Wrong decision or right decision. Take decision & Prove it right decision.

 अगर इतना तय करोगे तो २०२१ में आप आम आदमी नहीं रहोगे लेकीन Miracle करके दिखाओगे।