बहानासाइटिस : Excusitis का Vaccine

बहानासाइटिस

बहानासाइटिस : Excusitis का Vaccine

एपेन्डीसाइटिस बहुत जानीमानी  बीमारी है। इसीकी तर्ज पर व्यापक रूप से फ़ैली हुई बीमारी है बहानासाइटिस या Excusitis .

हर असफल व्यक्ति में अक्सर पाने जाने वाली यह बीमारी सफल और असफल व्यक्ति के बीच का सबसे बड़ा अंतर होता है।

व्यक्ति जितना सफल होता है वह उतने ही कम बहाने बनाता है।

मैं जीतने भी सफल Bussinessmen , Professionals , Salesman , Sports Persons या किसी भी क्षेत्र के अग्रणी को मिला हूँ या जिनके बारे में मैंने सूना है उनके पास बहानो की कोई कमी नहीं थी।

क्या सचिनने कहा की मैं छोटा हूँ ?

अब्दुल कलाम ने कहा की मैं अखबार बेचता था ?

धीरूभाई अम्बानी ने कहा की मैं पांचवी कक्षा तक नहीं पहुंच पाया था ?

लेकिन असफल व्यक्ति अपनी इज्जत बचाने के लिये किसी न किसी बहाने की तलाश में होता है।

 

जैसे बुरी सेहत, शिक्षा का अभाव, ज्यादा उम्र, कम उम्र, छोटे गाँव से आना, गरीब परिवार में जन्म, बदकिस्मती, व्यक्तिगत विपत्तियाँ, बुरी पत्नी, माँ बाप, गलत परवरिश इत्यादि।

असफल व्यक्ति इनमे से किसी एक अच्छे बहाने को चुन लेता है और इसे कसकर जकड लेता है। फिर वह इस बहाने के सहारे लोगो को और खुद को यह समझाता है की वह जीवन मैं आगे क्यों नहीं बढ़ पा रहा है ?

और हर बार वह जब बहाना बनाता है तो वह बहाना उसके अवचेतन मन में गहराई तक चला जाता है। और बार बार दोहराने से उसे लगाने लगता है की यही सच है और यही उसकी असफलता का असली कारण है।

याद रखे बहानासाइटिस एक ऐसी बीमारी है जो इन्सान को जीवनभर सफल नहीं होने देती है इसीलिए अगर सफल होना है तो बहानासाइटिस से बचाव के लिये जल्द से जल्द Vaccine लगवाले।

नमस्कार